Saturday, September 13, 2008

Saturday, September 6, 2008

डूसू अध्यक्ष पद पर विद्यार्थी परिषद् का कब्जा


<नव निर्वाचित डूसू अध्यक्ष नुपुर शर्मा

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में विद्यार्थी परिषद् ने लहराया परचम

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) के चुनावों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् ने भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) की धनबल और ग्लैमर की राजनीति को कड़ी शिकस्त देते हुए पांच वर्षों के अंतराल के बाद अध्यक्ष पद पर कब्जा जमा लिया। विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की ओर से अध्यक्ष पद की प्रत्याशी नूपुर शर्मा ने भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) की सोनिया सपरा को 1739 वोटों से परास्त कर डूसू अध्यक्ष पद पर विजय हासिल की। नूपुर शर्मा को 10,345 मत मिले। वहीं उपाध्यक्ष, सचिव और सह सचिव पद पर एनएसयूआई के प्रत्याशी विजयी हुए।

अपनी जीत को राष्ट्रवादी विचारधारा और विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं की जीत बताते हुए नूपुर शर्मा ने कहा कि वह छात्रहित से जुड़े सभी मुद्दों पर गंभीरता से काम करेंगी। साथ ही उन्होंने कहा कि पिछले सालों में डूसू में जो घोटाले हुए हैं, उसकी भी वे जांच कराएंगी। उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले छात्र-छात्राओं के लिए छात्रावास के निर्माण पर डूसू पूरा जोर लगाएगा। उन्होंने कहा कि कॉलेज व फैकल्टी में साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था कराई जाएगी। छात्रहित में जो वादे और पांच सालों में जो काम नहीं हुए हैं, उन्हें पूरा कराया जाएगा।

डूसू अध्यक्ष पद पर विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ता की जीत को महत्वपूर्ण बताते हुए प्रदेष भाजपा अध्यक्ष डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि युवा परिवर्तन के मूड में है। कार्पोरेशन फिर कैंट और अब डूसू अध्यक्ष की जीत उत्साहवर्धक है। कांग्रेस सत्ता का दुरुपयोग और करोड़ों खर्च करने के बाद भी डूसू अध्यक्ष पद नहीं हासिल कर सकी। कांग्रेस के खूबसूरत चेहरे की राजनीति भी छात्र-युवाओं ने नकार दी।

Friday, September 5, 2008

विजय का पर्व! - अटल बिहारी वाजपेयी


हम अपना मस्तक
आत्मगौरव के साथ
तनिक ऊँचा उठाकर देखें
विश्व के गगन मंडल पर
हमारी कलित कीर्ति के
असंख्य दीपक जल रहे हैं।

युगों के बज्र कठोर हृदय पर
हमारी विजय के स्तम्भ अंकित हैं।
अनंत भूतकाल
हमारी दिव्य विभा से अंकित हैं।


भावी की अगणित घड़ियाँ
हमारी विजयमाला की
लड़ियाँ बनने की
प्रतीक्षा में मौन खड़ी हैं।

हमारी विश्वविदित विजयों का इतिहास
अधर्म पर धर्म की जयगाथाओं से बना है।
हमारे राष्ट्र जीवन की कहानी
विशुद्ध राष्ट्रीयता की कहानी है।

Thursday, September 4, 2008

गुरुः साक्षात् परब्रह्म


शिक्षा का तात्पर्य, लोगों में आत्मसात करने, ग्रहण करने व रचनात्मक कार्य करने की क्षमता का विकास करना हैं.-
-डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन
भूतपूर्व राष्ट्रपति

शिक्षक दिवस (5 सितम्बर) पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की ओर से दिल्ली विश्वविद्यालय के सभी छात्रों को हार्दिक शुभकामनाएं.

PRESS RELEASE

Date- September 04, 2008


Today ABVP DUSU JT SEC. Candidate MUKESH SHUKLA has demanded the Cancellation of nominations of NSUI candidates from DUSU based on string operation shown on STAR TV this evening.

In a written complaint to DUSU election officer Gurmeet singh ABVP Candidate said that it is clearly shown on the Star TV that rs 10 lakh is spend in last 4 days at Fun and Food village and rs 2.5 lakh spend on AC buses and refreshment for these students.Since this all is shown and NSUI DUSU candidate ASHISH GAHLOT is shown clearly on TV screen and also he has addimited that NSUI is busy in buying votes like this there is no reason left and Chief election officer should cancel the nomination of NSUI candidates to make clean campus and to make fair DUSU elections.


(MUKESH SHUKLA)
DUSU JT SEC. Candidate

Demand of cancellation of NSUI candidates Nomination based on Star TV report today evening

Respected Gurmeet Singh ji
Chief Election Officer
DUSU


SUB: Demand of cancellation of NSUI candidates Nomination based on Star TV report today evening

Dear Sir,
As entire nation has seen the string operation on STAR NEWS this evening and it is clearly shown that NSUI is spending huge money on DUSU election and Rs Ten lakh spend only in Fun and Food village in last 4 days this is shown with prove on TV .and Rs 2.5 lakh spend on Ac buses to bring these students to the venue.

It was also shown that they were trying to buy the votes and even there joint secretary candidate ASHISH GEHLOT is shown on the screen Cleary doing the same. NSUI candidate has said that they are buying the votes like this every where this year, Now since every thing is clear with this string operation you are requested to act and perform your duty by cancelling the nomination of NSUI candidates immediately.


Regards


(Mukesh Shukla)
DUSU Jt. Sec Candidate
दिनांक-04 सितम्बर,2008

प्रेस विज्ञप्ति

अभाविप ने की एनएसयूआई के चारों प्रत्याशियों के नामाकंन रद्द करने की मांग

स्टार न्यूज चैनल के स्टिंग ऑपरेशन द्वारा एनएसयूआई के काले सच व असली चेहरे को पूरे देश के सामने उजागर करने के बाद एबीवीपी ने मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ गुरमीत सिंह से एनएसयूआई के चारों प्रत्याशियों के नामांकन रद्द करने की मांग की है।

विद्यार्थी परिषद का आरोप है कि एनएसयूआई पिछले चार वर्षों से लगातार छात्रों को शराब पार्टी व अन्य लालच देकर बरगला कर वोट हथियाती रही है और इस वर्ष अपनी निश्चित हार से बौखला कर ओछे हथकंडों पर उतर आई है जिसका ताजा उदाहरण आज स्टार न्यूज चैनल पर फन एण्ड फूड में दिखाया गया स्टिंग ऑपरेशन है।

विद्यार्थी परिषद ने एनएसयूआई द्वारा इन पार्टियों पर 10 लाख रूपए बर्बाद किये जाने, लग्जिरियस बसों व वाहनों पर ढाई लाख रूपये खर्च किये जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा है कि यह चुनाव आचारसंहिता का सरेआम उल्लंघन है। एनएसयूआई ने अपनी पुरानी आदतों को दोहराते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्र राजनीति को शर्मसार किया है। विद्यार्थी परिषद दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र समुदाय से अपील करती है कि छात्रसंघ चुनाव के दिन अपने लोकतान्त्रिक अधिकार का सदुपयोग करते हुये दिल्ली विश्वविद्यालय को कलंकित करने वाले एनएसयूआई के डूसू प्रत्याशियों को सबक सिखायें।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने एक टीवी चैनल पर दिखाये गये स्टिंग ऑपरेशन को लेकर दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ के मुख्य चुनाव अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर एनएसयूआई के चारों प्रत्याशियों के नामांकन रद्द करने की मांग की है।


(मुकेश शुक्ला)
प्रत्याशी, सह सचिव
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ