Saturday, September 5, 2009

प्रात: कालीन कॉलेजों के छात्रसंघ चुनाव में विद्यार्थी परिषद् ने 13 अध्यक्ष पद सहित 65 पदों पर विजय हासिल की

प्रेस विज्ञप्ति
दिनांक : 4 सितम्बर, 2009

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव का मतदान आज शाम 7 बजे सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। दोपहर बाद डूसू से सम्बध्द सभी 51 कॉलेज स्तर के चुनाव परिणाम सामने आने शुरू हो गए, जिनमें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् की ओर से चुनाव लड़ रहे दर्ज़नों प्रत्याशियों ने बहुमत से विजयश्री हासिल की।

नॉर्थ कैम्पस के रामजस कॉलेज से अध्यक्ष पद पर मनु पाण्डे, सचिव पद पर शैफाली और कोषाध्यक्ष पद पर अनीस, हिन्दू कॉलेज से अध्यक्ष पद पर नीरज, खालसा कॉलेज से अध्यक्ष पद पर केशव, उपाध्यक्ष पद पर परोपकार सिंह, किरोड़ीमल कॉलेज से अध्यक्ष पद पर मुकेश विश्नोई, केन्द्रीय पार्षद अतुल पाण्डे, एसआरसीसी कॉलेज में अध्यक्ष पद पर दीपक शर्मा, उपाध्यक्ष पद पर नाहर सिंह, सचिव पद पर विवेक सिंह और केन्द्रीय पार्षद पद पर सुनील प्रधान, बिरेन्द्र प्रसाद ने जीत का परचम लहराया।

पूर्वी दिल्ली के विवेकानन्द कॉलेज में अध्यक्ष पद पर लक्ष्मी रानी, उपाध्यक्ष पद पर खुशबू, सचिव पद पर पूजा दूबे, सह-सचिव पद पर पूजा सोनी और केन्द्रीय पार्षद पद पर जयश्री व पल्लवी राय तथा कोषाध्यक्ष पद पर रचना रानी ने अभाविप का झण्डा बुलन्द किया।

मध्य दिल्ली के जाकिर हुसैन कॉलेज में अध्यक्ष पद पर राकेश कुमार, उपाध्यक्ष पद के लिए निशान्त चौधरी, केन्द्रीय पार्षद नेहा गुप्ता ने एक बार फिर से अभाविप की शानदार जीत को कायम रखा। देव नगर खालसा कॉलेज में अध्यक्ष पद पर आशीष कुमार व सचिव पद पर ईशान्त सिंह ने बाजी मारी।

दिल्ली देहात के कॉलेजों में अभाविप का जलवा एक बार फिर देखने को मिला। भगिनी निवेदिता कॉलेज से अध्यक्ष पद पर पूजा यादव, उपाध्यक्ष पद पर पूजा, सचिव पद पर निशा, सहसचिव पद पर पूनम यादव और केन्द्रीय पार्षद पारूल व संगीता ने अपने प्रतिद्वदियों को भारी मत से हार का स्वाद चखाया। श्रध्दानन्द कॉलेज में उपाध्यक्ष पद पर रविन्द्र राणा सचिव पद पर अमित राणा, सह-सचिव पद पर दीपक खत्री और केन्द्रीय पार्षद के लिए सत्यम और कृष्णा ने जीत हासिल की।

दक्षिणी दिल्ली के मोती लाल, वेंकटेश्वर और एआरएसडी कॉलेज में अध्यक्ष पद के लिए क्रमश: अजय दूबे, सुरभि मलिक और अभिषेक ने विजय प्राप्त कर अभाविप का दबदबा बनाए रखा। वेंकटेश्वर कॉलेज से उपाध्यक्ष पद के लिए भावना, सचिव पद के लिए हितेश माथुर और केन्द्रीय पार्षद पद के लिए मनोज यादव जीत कर आए हैं। वहीं मोती लाल कॉलेज से उपाध्यक्ष पद पर समीक्षा जीत कर आई हैं।

कालकाजी के पी.जी.डीएवी कॉलेज में सचिव पद पर गरिमा, केन्द्रीय पार्षद ए. हुसैन, भगत सिंह कॉलेज में सचिव पद पर अभिनव मिश्रा, सह-सचिव पद पर बलजीत सिंह और केन्द्रीय पार्षद अनुज विधूड़ी, देशबन्धु कॉलेज में सचिव पद पर ईश्वर चन्द, केन्द्रीय पार्षद पद पर मनोज कुमार और दयाल सिंह कॉलेज में सचिव पद पर अभाविप के प्रत्याशी विजय ने जीत हासिल की।

कॉलेज छात्रसंघ ईकाईयों में अभाविप के प्रत्याशियों की अपार बहुमत से हुई जीत के लिए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के सभी कार्र्यकत्ताओं व मतदाताओं को धन्यवाद देते हुए प्रान्त मंत्री श्री आशुतोष श्रीवास्तव ने कल आने वाले डूसू चुनावों परिणामों में भी बड़ी जीत का दावा करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा छात्रसंघ को खत्म करने की साजिश को विद्यार्थी परिषद् ने नाकाम कर दिया है। बहरहाल विद्यार्थी परिषद् के कार्र्यकत्ता और नेता उपाध्यक्ष पद की प्रत्याशी कृति वडेरा की शानदार जीत के प्रति आश्वस्त हैं और बाकि तीन पदों पर भी समान विचार वाले प्रत्याशियों के जीतकर आने की उम्मीद कर रहे हैं।

No comments: